Published On : Wed, Jul 29th, 2020

महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर 1 बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट

Advertisement

महाराष्ट्र बोर्ड आज यानी 29 जुलाई को SSC या कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा करेगा. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर लाइव जारी होंगे. रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने पहले बताया था कि SSC रिजल्ट 31 जुलाई से पहले कभी भी आने की उम्मीद है. 10 जुलाई को मंत्री गायकवाड़ ने कहा, “एसएससी परीक्षाओं के लिए इतिहास के पेपर अभी भी चेक किए जा रहे हैं और हम 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं.”

3 मार्च से 23 मार्च तक होने वाली Maharashtra Board SSC Exam कोविड -19 महामारी के कारण प्रभावित हुई. इसके बाद बोर्ड ने भूगोल परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया, जो आखिरी पेपर था. इतिहास का पेपर 21 मार्च को आयोजित किया गया था और लॉकडाउन के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पेपर-चेकिंग प्रक्रिया में देरी हुई थी. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHE) ने पहले घोषणा की थी कि भूगोल के पेपर की गणना परीक्षा के अन्य विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर की जाएगी.

MSBSHSE 10th Result 2020 ऐसे करें चेक

Advertisement

आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
मुखपृष्ठ पर उस लिंक पर क्लिक करें जहां, “SSC एग्जाम रिजल्ट 2020” लिखा हो.
अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन में कुंजी दर्ज करें.
रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्टों का एक प्रिंट आउट लें.

MSBSHSE 10th Result 2020 इन वेबसाइटों की मदद से देख सकते हैं.

Maharashtraeducation.com
examresults.net/maharashtra
mahresult.nic.in

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.