Published On : Thu, Feb 4th, 2021

विधानसभा अध्यक्ष पद से नाना पटोले का इस्तीफा

Advertisement

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय

मुंबई: महाराष्ट्र विधान सभा (Maharashtra Assembly) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नाना ने अपना इस्तीफा विधान सभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल को सौंपा. आपको बता दें कि नाना को अब महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस (MCC) के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा रही है.

इसी के चलते उन्होंने विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया है. नाना पटोले के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन को बैठक करनी होगी. इस दौरान शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी (NCP) को अध्यक्ष पद के लिए फिर से चर्चा कर नया उम्मीदवार तय करना होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.