Published On : Fri, Nov 29th, 2019

3 दिसंबर नहीं कल ही बहुमत साबित करने की तैयारी में CM उद्धव ठाकरे

Advertisement

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कल यानी 30 नवंबर को अपना बहुमत साबित कर सकती है. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. सूत्रों का कहना है कि उद्धव सरकार शनिवार की दोपहर दो बजे बहुमत सिद्ध करा सकती है.

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बहुमत साबित करने के लिए उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था. अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तय वक्त से काफी पहले बहुमत परीक्षण कराने को तैयार हैं. उद्धव ठाकरे के इस कदम को पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी नाटक का पर्दा गिराने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करने से पहले बहुमत परीक्षण करा लेना चाहती है. इसके पीछे वास्तव में मंशा क्या है, यह तो सरकार में शामिल तीनों पार्टियों के शीर्ष नेता ही जानें लेकिन चर्चा यह भी है कि विधायकों के शपथ ग्रहण से लेकर बहुमत परीक्षण तक सरकार अधिक समय लेने के मूड में नहीं है.

बता दें कि महाराष्ट्र में कई दिन तक चली रस्साकशी के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी. इससे पहले रातोरात महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटा और एनसीपी विधायक दल के नेता अजित पवार के समर्थन से देवेंद्र फडणवीस ने सुबह- सुबह राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

Advertisement

फडणवीस के सरकार बनाने के बाद शिवसेना ने राज्यपाल के फैसले और फडणवीस सरकार के गठन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट के जल्द बहुमत सिद्ध करने के फैसले के बाद देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था. फडणवीस के इस्तीफा देने के बाद छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 28 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.