Published On : Mon, Jul 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

शिंदे-फडणवीस सरकार बहुमत परीक्षण में पास, मिले 164 वोट

Advertisement

मुंबई: जैसा कि हम सब जानते है, महाराष्ट्र में रातोंरात सत्ता पलट गई, हालांकि अब महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे बन गए लेकिन उनकी अग्निपरीक्षा अब भी बाकी थी वो है आज का फ्लोर टेस्ट जो उन्होंने पास कर लिया है। जी हां हाल ही में आई बड़ी खबर के अनुसार उन्होंने विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। बता दें कि उनको 164 वोट मिले हैं, दूसरी तरफ फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे की मुश्किलें और बह ज्यादा बढ़ गई है।

आपको बता दें कि CM एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता और गोगावले को चीफ व्हिप के तौर पर मान्यता मिल गई है। अब उद्धव गुट के 16 विधायक जिनमें उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी शामिल हैं, उनपर शिंदे सरकार के समर्थन में वोट डालने का प्रेशर है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन पर एक्शन लिया जा सकता है।

दरअसल आज फॉर टेस्ट होने वाली थी, जो की आज हो गई। जी हां महाराष्ट्र विधानसभा में वोटिंग पूरी हो चुकी है। जी हां आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने विश्वास मत जीत लिया है।

विधानसभा में वोट देते हुए कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल (Kailas Gorantyal) ने कहा ‘अब तक 56 (उनका वोट गिनकर)’ उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में पहले साम, दाम, दंड, भेद जरूरी था, लेकिन अब ईडी, सीबीआई और गवर्नर जरूरी है। इसपर शिंदे गुट ने एतराज जताया। हालांकि अब देखना ये होगा कि शिंदे सरकार महाराष्ट्र को किस दिशा में ले जाते है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.