Published On : Fri, Feb 1st, 2019

महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर में छापा मारा और नकली एचपी उत्पादों को किया जब्त

Advertisement

छापे के परिणाम स्वरूप सैकड़ों करोड़ रुपये के नकली एचपी उत्पादों को पुलिस ने किया जब्त

नागपुर: नकली और पायरेटिड सामान की बिक्री से लड़ने के लिए और देश के उपभोक्ताओं को खुदरा दुकानों और ऑनलाइन से बिक्री हो रहे नकली उत्पादों के बढ़ते खतरे से बचाने के लिए, देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी ब्रांड एचपी ने देश भर में पुलिस से कराए छापे। इन छापों में नकली एचपी उत्पाद जब्त किए गए। इन छापो के परिणाम स्वरूप एचपी के ब्रांडवैल्यू की रक्षा हो पायेगा ऐसा कंपनी को लगता है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देश भर में छापे की तरह महाराष्ट्र पुलिस की सहायता से नागपुर के धंतोली इलाके पर एक खुदरा दुकान पर छापा आयोजित किया गया। नागपुर शहर के धंतोली पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में एक खुदरा दुकान मौली एंटरप्राइजेज, अभ्यंकर रोड, धंतोली, नागपुर स्थित (औरउसकेगोदामों) पर छापा मारा गया और नकली एचपी और उत्पादों को जब्त कर लिया गया।

नकली एचपी उत्पादों के बिक्री के संबंध में सागर परसराम तळवेकर, आकाश परसराम तळवेकर और शुभम फाटिंग नाम के 3 लोगों को और उनके दुकान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट के बाद नकली एचपी और सैमसंग उत्पादों के कब्जे और बिक्री के संबंध में गिरफ्तार कियागया (0022/19)।
महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों की अगुवाई वाले छापे दल के साथ एचपी कंपनी के कानून प्रवर्तन एजेंट शामिल थे जिन्होंने नकली सामान की पहचान की। छापे में नकली प्रिंटर टोनरों को जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

एचपी कंपनी के ग्राहकों से संदिग्ध गुणवत्ता और नकली उत्पादों से संबंधित कई शिकायतें थीं, जिन्हें खुदरा दुकानों या वेब बाजारों से खरीदते समय पायरेटिड सामान दिया गया था।कंपनी ने ऐसी शिकायतों की जांच की और देश भर में कई छापे सभी शहर के पुलिस प्रशासन के साथ आयोजित किए गए । पूरे भारत में छापे के परिणाम स्वरूप सैकड़ों करोड़ रुपये के नकली एचपी उत्पादों को पुलिस ने किया जब्त।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.