Published On : Mon, Feb 17th, 2020

सूटबूट गैंग को पुलिस ने पकड़ा, बड़ी-बड़ी शादियों में चोरी को देते थे अंजाम

Advertisement

नागपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो शादियों में सूट पहन कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. ये गैंग चोरी में नाबालिग बच्चे का भी इस्तेमाल करता था. इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

नागपुर: अक्सर हम शादियों में आने-जाने वाले लोगों पर नजर नहीं रख पाते और इसी वजह से शादियों में कई असामाजिक तत्व आ जाते हैं. ये असामाजिक अच्छे कपड़े पहन कर आते हैं. जिससे उन पर किसी को शक ना हो. नागपुर पुलिस ने ऐसी ही एक गैंग का पर्दाफाश किया है जो शादियों में सूट पहन कर जाता था और चोरी की वारदात को अंजाम देती था.

पुलिस के मुताबिक, ये गैंग ज्यादातर उन बड़ी शादियों को अपना निशाना बनाते थे जहां इन्हें चोरी करने के लिए कीमती सामान ज्यादा मिल सकें. ये गैंग शादियों में चोरी करने के लिए नाबालिक बच्चों का भी इस्तेमाल करता था. इस गैंग की नजर गहने या पैसे से भरे बैग पर ज्यादा होती थी.

नागपुर पुलिस ने इस सूटबूट गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. ये गैंग मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है जो महाराष्ट्र के नागपुर समेत, अमरावती, पुणे, ठाणे और नाशिक में बड़े-बड़े लोगों की शादियों में चोरी की वारदातें को अंजाम दे चुका है. सिर्फ नागपुर में इस गैंग ने सात शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.