Published On : Wed, Sep 11th, 2019

विधानसभा चुनाव से पहले नए यातायात नियमों को महाराष्ट्र बीजेपी सरकार की ना

Advertisement

महाराष्ट्र में नए ट्रैफिक चालान को अभी लागू नहीं करेगी देवेंद्र फड़नवीस सरकार

मुंबई: महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने राज्य में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना कर दिया है. राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट की वजह से राज्य में सार्वजनिक आक्रोश की स्थिति पैदा हो सकती है लिहाजा वो राज्य में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने में असमर्थ हैं. दिवाकर रावते ने नितिन गडकरी से नए मोटर व्हीकल एक्ट पर पुनर्विचार करने का भी आग्रह किया है. दूसरी तरफ बीजेपी शासित गुजरात ने भी नए मोटर एक्ट के तहत तय जुर्माने को आधा करने का एलान कर दिया है.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट की वजह से सरकार जनता के कोपभाजन का शिकार हो सकती है इसलिए राज्य सरकार नए ट्रैफिक नियम को लागू करने से कतरा रही है. राज्य परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने नितिन गडकरी को चिट्ठी में लिखा है कि जबतक उनकी तरफ से इस चिट्ठी का कोई जवाब नहीं आता तबतक राज्य में नए ट्रैफिक चालान नियम लागू नहीं किए जाएंगे. इससे पहले खुद नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बांद्रा-कुर्ला सी लिंक पर उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग को लेकर चालान कटा था.

Advertisement
Advertisement
रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #stolen

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस  #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #teacher

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate #stolen #accusedarrested

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news #maharashtra

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...

ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate

ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges