Published On : Thu, Sep 21st, 2017

महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नारायण राणे ने दिया इस्तीफा

Advertisement

Narayan Rane
मुंबई:
अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं।

पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक नारायण राणे बीते कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नारायण राणे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मालूम हो कि कांग्रेस से पहले नारायण राणे शिवसेना में थे। उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती थी। हालांकि बाद में बालठाकरे से विवाद के चलते शिवसेना का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.