Published On : Tue, Oct 6th, 2020

मध्यप्रदेश के उपचुनाव में महाराष्ट्र के मंत्री सुनील केदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

सौसर/सावनेर — मध्यप्रदेश के आगामी उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है, मध्यप्रदेश में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होने वाले है । इसमें मुरैना एव ग्वालियर चंबल भी शामिल हैं।

उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन,दुग्धपालन एवं खेल मंत्री सुनील बाबासाहेब केदार को मुरैना जिले के 4 विधानसभा सीट एवं ग्वालियर जिले के 3 विधानसभा सीट के उपचुनावों की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री सुनील केदार पर मुरैना जिले की जौरा,सुमावली,मुरैना,दिमनी एवं अम्बाह,तथा ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व एवं डबरा विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौपी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बहूत क़रीबी एवं विश्वास पात्र मंत्री सुनील केदार को इन सातों विधानसभा सीटों में काग्रेस की जीत के समन्वयक नियुक्त किया है। मंत्री सुनील केदार सावनेर विधानसभा क्षेत्र में 5 बार विधायक है , नागपुर जिला एवं उनके आपने सावनेर विधानसभा क्षेत्र में उनकी पहचान एक दमदार नेता के रूप में की जाती है। वही वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भी बनाये गये है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी और उनके प्रति विश्वास को देख देखते हुए काग्रेस कार्यकर्ताओं और केदार समर्थकों में भारी जोश है।

– दिनेश दमाहे(9370868686)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.