Published On : Wed, Mar 15th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

24 घंटे में केस दोगुने, 2 लोगों ने जान भी गंवाई…महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार – नागपुर में 8

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं. यह सोमवार को मिले केस से दोगुने से ज्यादा हैं. सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे. जबकि किसी भी जान नहीं गई थी. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं.
Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर दस्तक देना शुरू कर दिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के केस दोगुने से ज्यादा हो गए हैं. इतना ही नहीं महाराष्ट्र में दो लोगों ने महामारी से अपनी जान भी गंवा दी. इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना से 1.48 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं. यह सोमवार को मिले केस से दोगुने से ज्यादा हैं. सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे और किसी की जान भी नहीं गई थी. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं.

कहां कितने केस?
महाराष्ट्र के पुणे इलाके में कोरोना के 75 नए केस मिले हैं. जबकि मुंबई में 49, नाशिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए हैं. वहीं, औरंगाबाद, अकोला में दो-दो और लातूर में 1 केस मिला है. दोनों जान गंवाने वाले मरीज पुणे सर्कल से ही हैं.

68 लोग ठीक हुए
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 68 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक राज्य में 79,89,565 मरीज ठीक हो चुके हैं. हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 662 हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे में 206 हैं. जबकि इसके बाद मुंबई का नंबर आता हैं, जहां 144 कोरोना मरीज हैं. वहीं, ठाणे में 98 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,166 कोरोना टेस्ट किए गए. राज्य में रिकवरी रेट 98.17% है. जबकि मृत्यु दर 1.82% है.

Advertisement

देश में कोरोना के 402 केस मिले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 402 केस मिले हैं. वहीं, एक्टिव केस भी बढ़कर 3903 हो गए हैं. इससे पहले 13 मार्च को देश में 444, जबकि 12 मार्च को 524 केस मिले थे. 11 मार्च को 456 और 10 मार्च को 440 केस मिले थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.