Published On : Mon, May 21st, 2018

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 6 सीटों के लिए आज होगा मतदान, 24 मई को आएंगा रिजल्ट

Advertisement

मुंबई: स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 21 मई को मतदान होगा। राज्य के बड़े दल सीटों की साझेदारी कर चुनाव में उतरे हैं।

यह चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन में राकांपा के 3, भाजपा के 2 और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल 21 जून को पूरा रहा है।

जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है वे ओस्मानाबाद- बीड- लातुर सीट, रायगढ -रत्नागिरि- सिंधुदुर्ग, नासिक, प्रभानी- हिंगोली, अमरावती और वर्धा-चंद्रपुर-गढचिरौली हैं। मतगणना 24 मई को होगी।

इस बीच ठाणे से प्राप्त समाचार के अनुसार, एक अन्य घटनाक्रम में पालघर के दिवंगत भाजपा सांसद चिंतामन वांग की विधवा जयश्री ने आज भाजपा के खिलाफ आगामी उपचुनाव के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी।

Advertisement

जयश्री ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की कि भाजपा बिना इजाजत के 28 मई के पालघर उपचुनाव के लिए प्रचार सामग्री में उनके पति की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा को झटका देते हुए शिवसेना ने दिवंगत सांसद के बेटे श्रीनिवास वांग को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व मंत्री राजेंद्र गावित को टिकट दिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.