Published On : Fri, Dec 16th, 2016

पुलिस अधिकारी बनेंगे महाराष्ट्र केसरी

Advertisement

vijay-chaudhary
नागपुर:
तीन बार महाराष्ट्र केसरी का खिताब पानेवाले पहलवान विजय चौधरी को पुलिस विभाग में अधिकारी बनाने की तैयारी सरकार कर रही है। शुक्रवार को विजय चौधरी का अभिनंदन प्रस्ताव लाया गया। इसे सभी ने सहमति के साथ पारित कर दिया। इसेक बाद चिकित्सकीय शिक्षा मंत्री गिरीष महाजन ने मीडिया के सामने बयान देकर बताया कि विजय चौधरी को पुलिस विभाग में नौकरी पर रखने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया।

विजय के स्नातक पदवी धारी होने के नाते उन्हें अधिकारी कैडर अर्थात प्रथम श्रेणी अधिकारी के पद पर नियुक्त करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर दो दिनों के भीतप भर्ती के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। श्री महाजन ने बताया कि विजय महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीतने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के हिंद केसरी खिताब के लिए तैयारी कर रहे हैं। परिसर में सरकार के नोचबंदी का विरोध कर रहे सदस्यों ने भी इस दौरान मीडिया के सामने विजय चौधरी को बधाइयां दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.