Published On : Fri, Dec 16th, 2016

जावेद अख़्तर ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Advertisement

javed-akhtar
नागपुर
 : फिल्म लेखक और राज्यसभा सांसद जावेद अख़्तर ने विधानभवन परिसर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। अख्तर बीजेपी प्रवक्ता सायना एनसी के साथ पहुँचे और विधानभवन परिसर में मुख्यमंत्री के दफ्तर में उनसे मिले। इस मुलाकात के बाद अख्तर ने बताया की उन्होंने मुख्यमंत्री से मानव अंग दान को प्रत्साहन देने के संबंध में उनसे चर्चा की। अख्तर ने कहाँ की उन्होंने खुद अंगदान किया है और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है।

बीजेपी प्रवक्ता सायना एनसी ने मुख्यमंत्री से मुंबई के विलेपार्ले इलाके में रेप की शिकार महिला को फ़ास्ट ट्रक कोर्ट में मामला चलाकर जल्द न्याय देने की माँग मुख्यमंत्री से की। शायना ने इस घटना की रिपोर्टिंग करते हुए जिस मीडिया प्रतिष्ठान ने पीड़ता की फोटो और उसके नाम को सार्वजनिक किया है उस पर कार्यवाही करने की भी माँग उठाई। इसके अलावा मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीया महिला की तकलीफ से अवगत करते हुए उसकी मदत करने की गुहार लगायी। अस्पताल में भर्ती महिला की किडनी फेल हो चुकी है लेकिन प्रत्यारोपण के नियम की वजह से उसे किडनी हासिल नहीं हो पर रही है नियम के मुताबिक अंग का प्रत्यारोपण खून के रिश्ते का कोई व्यक्ति की कर सकता है जबकि पीड़िता के परिवार में अंग देने के लिए कोई नहीं है। शायना के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उन्हें मदत का आश्वाशन दिया है।

मुलाकात तो बहाना था राज्यसभा का जुगाड़ लगाना था ?
अचानक नागपुर पहुँचे जावेद अख्तर को लेकर कई बातें की जा रही है । पहले उनका संघ मुख्यालय भी जाने का कार्यक्रम था जो रद्द हो गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खुद कहाँ की वह संघ नहीं मुख्यालय नहीं जा रहे है। दरअसल राष्ट्रपति के अनुमोदन से अख्तर राज्यसभा के सदस्य है तीन दिन बाद उनका कार्यकाल ख़त्म होने जा रहा है। इसलिए कयास लगाए जा रहे है की उनकी यह मुख्यमंत्री से मुलाकात फिर एक बार राज्यसभा सांसदी पक्की करने के लिए हो।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.