Published On : Wed, May 30th, 2018

आज घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे

Advertisement

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की हायर सेकंडरी (12वीं कक्षा) की परीक्षा का परिणाम आज 30 मई को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने का ऐलान कर दिया गया है।

महाराष्ट्र बोर्ड की जानकारी के अनुसार यह रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एमएसबीएसएचएसई की वेबसाइट www.mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

MSBSHSE (महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन) की चेयरपर्सन शकुंतला काले ने बताया कि हायर सेकंडरी का रिजल्ट (Maharashtra HSC or Class 12th result) 30 मई को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा।

4 स्टेप्स में चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

1- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर क्लिक करें।

Advertisement

2- अब वहां HSC Examination Result March 2018 पर क्लिक करेँ।

3- अब यहां जो पेज खुलेगा उसमें स्टूडेंट्स को अपरा रोल नंबर आदि की सूचना दर्ज करनी होगी।

4- इसके बाद सब्मिट बटन क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। आप चाहें तो भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.