Published On : Wed, Apr 28th, 2021

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र में 15 मई तक लॉकडाउन कायम

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. अब महाराष्ट्र में 15 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन. राज्य के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने इस संबंध में सभी तैयारी कर ली है. बुधवार यानि कि आज हुई महाराष्ट्र की कैबिनेट की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है. वहीं राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेत्तीवार ने कहा कि मुंबई में नए कोविड केसों की रफ्तार थम गई है,

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लेकिन राज्य के दूसरे हिस्सों में अब भी संक्रमण की रफ्तार तेज है. बता दें कि मुंबई के अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे और औरंगाबाद में लगातार नए केसों में इजाफा हो रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement