Published On : Tue, Dec 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में कहां किसे मिली जीत, यहां देखें विजेताओं की LIST

Advertisement

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव 2022 के वोटों की गिनती जारी है. महाराष्ट्र के 34 जिलों में 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए 18 दिसंबर को वोड डाले गए थे.

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव 2022 के वोटों की गिनती जारी है. महाराष्ट्र के 34 जिलों में 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए 18 दिसंबर को वोड डाले गए थे. चुनाव में लगभग 74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों (Maharashtra Sarpanch Election result) के लिए चुनाव हुए थे. कुछ जिलों में उम्मीदवार निर्विरोध जीते इसलिए सिर्फ 7,135 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट पर बढ़त बना ली है.

नागपुर ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Nagpur Gram Panchayat Election Result)

फेतरी ग्राम पंचायत में कांग्रेस की जीत हुई है. यहां कांग्रेस के रवि खंबलकर ने BJP के सुरेश लंगड़े को हराया. रवींद्र खंबलकर नए सरपंच बने हैं.

जालना पंचायत चुनाव रिजल्ट (Jalna Panchayat Election Result)
जौखेड़ा गांव से सुमन दानवे चुनाव जीत गई हैं.

Advertisement

पालघर ग्राम पंचायत चुनाव रिजल्ट (Palghar Gram Panchayat Election Result)
सतपती ग्राम पंचायत में MNS के 8 सदस्यों की जीत हुई है.

बीड ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Beed Gram Panchayat Election Result)
शिवसेना के जयदत क्षीरसागर बीड और शिरूर तालुका में बढ़त बनाए हुए हैं.

दापोली ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Dapoli Gram Panchayat Election Result)
शिवसेना के एकनाथ शिंदे समूह द्वारा समर्थित 14 उम्मीदवारों ने ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल की है.

परभणी ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Parbhani Gram Panchayat Election Result)
127 ग्राम पंचायतों के लिए मतगणना जारी है.

सतारा ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Satara Gram Panchayat Election Result)
सतारा में 319 ग्राम पंचायतों में से 60 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं.

सिंधुदुर्ग ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Sindhudurg Gram Panchayat Election Result)
ग्राम पंचायत के 325 में से 32 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

यवतमाल ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Yavatmal Gram Panchayat Election Result)
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट यहां चुनाव जीत गया है. दिग्रास तालुका की लिंगी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर प्रियंका नीलेश जाधव ने जीत हासिल की है.

अटपदी चुनाव परिणाम (Atpadi Election Result)
सांगली जिले की अटपदी तहसील के पडलकरवाड़ी गांव में हीराबाई पडलकर ने सरपंच का चुनाव जीता.

उरण ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (Uran Gram Panchayat Election Result)
भाजपा ने उरण की 6 ग्राम पंचायतों में से 3 तीन में जीत दर्ज की है. इनमें डोंगरी, सरदे और रनसई शामिल हैं. महेश बाल्दी सरशी से जीते वहीं, मनोहर भोईर ने चुनाव जीतकर अपना पद बरकरार रखा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.