Published On : Sat, Mar 18th, 2017

महाराष्ट्र : विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने पेश किया वर्ष 2017-18 का बजट

Advertisement

sudhir-mungantiwar
मुंबई:
महाराष्ट्र में वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया गया। वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में और वित्तराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने विधान परिषद में इस बजट को पेश किया। बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा भी किया। विपक्ष ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर सदन में भारी हंगामा करते हुए पोस्टर लहराए।

वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा के पटल पर साल 2017-18 का बजट रखा। अपने बजट सत्र के दौरान वित्तमंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया विपक्ष ने किसानों की कर्ज माफी करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कई कांग्रेसी नेता हाथ में सरकार विरोधी पोस्टर लेकर अपनी सीट पर खड़े हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।

इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक शशिकांत शिंदे और जयकुमार गोर का नाम लेकर उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.