Published On : Fri, Aug 2nd, 2019

महाराष्ट्र सरकार ने दी देश की पहली हाइपरलूप ट्रेन को मंजूरी

Advertisement

35 मिनट में पूरा होगा मुंबई-पुणे के बीच 150 किमी का सफर

मुंबई.अमेरिका के लास एंजलिस बेस्ड हाइपरलूप वन कंपनी भारत में अपना पहला प्रोजेक्ट बनाने के लिए तैयार है, जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार इसे पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत तैयार करा रही है।

यह प्रोजेक्ट बनने के बाद मुंबई और पुणे के बीच की 150 किलोमीटर की दूरी महज 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जिसे इस वक्त सड़क मार्ग से पार करने में करीब साढ़े 3 घंटे लगते हैं।

ऐसे काम करेगा हाइपरलूप प्रोजेक्ट: गौरतलब है कि वर्जिन हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो हाईस्पीड टेक्नोलॉजी कॉन्सेप्ट हाइपरलूप पर काम करती है। हाइपरलूप एक ओपन सोर्स ट्रांसपोर्टेशन तकनीक है, जिसे ट्यूब या कैप्सूल के आकार में बनाया जाता है। इसकी मदद से सवारियों और सामान को ला व ले जा सकते हैं।

Advertisement

सीएम फडणवीस ने कही यह बात:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘मुंबई-पुणे हाइपरलूप प्रोजेक्ट के लिए डीपी वर्ल्ड और हाइपरलूप वन का नाम तय किया गया है। महाराष्ट्र में देश की पहली हाइपरलूप इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग होगी। देशवासियों के लिए गर्व का पल है।’’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.