Published On : Thu, Nov 16th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Maharashtra Naxalite: गढ़चिरौली में नक्सलियों का आतंक, एक युवक को उतारा मौत के घाट

मृतक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप
Advertisement

Gadchiroli News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गुरुवार को संदिग्ध नक्सलियों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी, यह घटना जिले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे के एक दिन बाद हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर भामरागढ़ के लहेरी गांव के दिनेश पुसु गावड़े की पेंगुंडा में हत्या कर दी गई, जहां वह बुधवार को एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे.

क्या बोले अधिकारी?
अधिकारी ने बताया कि गावड़े की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई थी, कथित हत्यारों ने घटनास्थल पर एक नोट छोड़ा था, जिसमें मृतक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया गया था. वह पुलिस का मुखबिर नहीं था. धोधराज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भामरागढ़ भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. सीएम शिंदे ने बुधवार को गढ़चिरौली के एटापल्ली तालुका में पिपली बुर्गी का दौरा किया था.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

एसपी गढ़चिरौली नीलोत्पल ने पुष्टि करते हुए कहा, गढ़चिरौली के भामरागढ़ में नक्सलियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान दिनेश गावड़े के रूप में हुई है. HT की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनेश गावड़े का बुधवार को मोरखंडे गांव से अपहरण कर लिया गया था, जो बुधवार को छोटेबेटिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है.

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा, आधी रात के आसपास उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव गुरुवार सुबह मोरखंडी गांव के पास पाया गया. नीलोत्पल ने कहा, दिनेश गावड़े को पुलिस मुखबिर बताकर उसकी हत्या कर दी गई है. लेकिन एसपी ने पुलिस मुखबिर वाली बात को गलत बताया है.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges