Published On : Thu, Jul 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र में 5 रुपये कम किए पेट्रोल के दाम, डीजल 3 रुपये सस्ता

Advertisement

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. इसमें पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा. यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया गया है. महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है.

महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. कहा गया है कि साल 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में बंद किया गया था, ऐसे लोगों को राज्य में पेंशन दी जाएगी. महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं. डिप्टी सीएम के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे.

पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही रेट घटाने का इशारा दे दिया था. इसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई.

बता दें कि फिलहाल मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये लीटर हैं. यह अब 106.35 रुपये हो जाएंगे. इसी तरह डीजल फिलहाल मुंबई में 97.28 रुपये लीटर है. अब यह 94.28 रुपये लीटर मिलेगा.

Advertisement

केंद्र सरकार ने करीब 1.5 महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी. केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला किया था.

तब महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया था. अब फिर से लोगों को राहत दी गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.