Published On : Fri, May 11th, 2018

पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशू रॉय ने की गोली मारकर आत्महत्या

Advertisement

IPS Officer Himanshu Roy Commits Suicide
मुंबईः राज्य के अतिरिक्त पुलिस महासंचालक और आतंकवाद निरोधी दस्ते के पूर्व प्रमुख हिमांशू रॉय ने आज ख़ुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली जिससे पुलिस बल में खलबली मची हुई है. बीते कुछ समय से वे कैंसर से पीड़ित थे, लिहाजा इससे परेशान होकर उनके आत्महत्या किए जाने के प्राथमिक अंदाज लगाए जा रहे हैं.

हिमांशू रॉय 1988 बैच के आयपीएस अधिकारी थे. 2013 में आयपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उन्होंने बिंदू दारासिंह को गिरफ्तार किया था. साथ ही दाऊ इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर के ड्राइवर गोलीबार प्रकरण, पत्रकार जेड़े हत्या प्रकरण, विजय पालांडे, लैला खान डबल मर्डर केस जैसे महत्वपूर्ण मामलों को हल करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

1995 में वे नाशिक (ग्रामीण) पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत थे. अहमदनगर पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत थे. नाशिक के आर्थिक अपराध विभाग में पुलिस उपायुक्त पद कार्यरत थे. 2009 साल में मुंबईत पुलिस के सहायक आयुक्त पद पर उन्होंने काम किया. साथ ही साइबर सेल में काम किया. महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख, राज्य के महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महासंचालक पद को भी उन्होंने संभाला.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.