
ये हैं किसान की मुख्य मांगे…
किसानों का कर्जा माफ किया जाए.
स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करें.
खेती में उपजे अनाज का डेढ़ गुना भाव दिया जाए.
किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाए.
हड़ताल वापस लेने के लिए राज्य के कृषि मंत्री सदाभाऊ खोत ने मंगलवार को किसानों से मुलाकात की थी. कृषि मंत्री अहमदनगर के पूणतांबा गांव में हड़ताल करने वाले किसानों से मिले थे. इसके बाद मुंबई में किसानों और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई, लेकिन इस चर्चा से कोई हल नहीं निकला. जिसके बाद गुरुवार से किसानों ने दूध और सब्जियां नहीं बेचने का फैसला किया.
किसानों का दावा है कि कर्जमुक्ति ही उनकी समस्याओं का हल है. जबकि मौजूदा सरकार कर्जमुक्ति की बात स्वीकार ही नहीं कर रही. पूरे राज्य में चल रही इस हड़ताल को ‘किसान क्रांति’ का नाम दिया गया.
किसानों ने की तोड़फोड़
इस बीच हड़ताली किसानों ने कोल्हापुर से मुंबई जा रहे दूध के दो टैंकर्स को सातारा शहर के पास रोक लिया. किसानों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की.

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे हड़ताल जारी रखेंगे. किसानों के इस विरोध के बाद राज्य में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट पैदा हो सकता है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




