मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों का कर्ज माफी के लिए जारी आंदोलन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बाद खत्म हो गया है। किसानों ने भरोसा मिलने के बाद प्रदर्शन बंद कर दूध और सब्जियों की सप्लाय शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तक सीएम के साथ चली बैठक में किसानों को उनकी मांगे पूरी करने का भरोसा दिया गया। इसके बाद पिछले दो दिन से सब्जी, दूध और दूसरी जरूरी चीजों के लिए जूझ रहे लोगों को राहत मिली है।
बैठक में तय हुआ है कि सरकार छोटे किसानों का कर्ज अक्टूबर माह तक के लिए माफ करेगी साथ ही किसानों को उचित समर्थन मूल्य देने के लिए कानून भी बनाया जाएगा। इसके आलाव दूध की नई कीमतें 20 जून तक तय की जाएंगी।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से पूरे राज्य के किसान कर्ज माफी को लेकर हड़ताल पर थे और पूरे राज्य में दूध, फल और सब्जियों की सप्लाय ठप पड़ी थी।
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...
पाचपावली में नाबालिग समेत महिला से छेड़छाड़ की दो घटनाएं #NagpurNews #crime...
सौतेली माँ का सौतेले बेटे को 'हवस' का शिकार बनाने का आरोप...




