Published On : Sun, May 19th, 2019

महाराष्ट्र में एनडीए को 8 सीटों का नुकसान, यूपीए को 8 सीटों का फायदा

Advertisement

17वीं लोकसभा चुनने के लिए देशभर में सातों चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 23 मई को नतीजों की घोषणा होने से पहले यूपी न्यूज देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र की 48 सीटों का एग्जिट पोल लेकर आया है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी-शिवसेना को 34 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-एनसीपी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं.

एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि राज्य में एनडीए को साल 2014 के मुकाबले 8 सीटों का नुकसान हो रहा है लेकिन यह नुकसान ज्यादा नहीं है. कांग्रेस राज्य में अच्छा प्रदर्सन करती हुई दिखाई दे रही है. कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए को 8 सीटों का फायदा हो रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.