Published On : Thu, Mar 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर मेंवकील सतीश उके के आवास पर ईडी का छापा, फडणवीस के खिलाफ दायर की थी याचिकाएं

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम नागपुर के वकील सतीश उके के पार्वती नगर इलाके में स्थित मकान पर सुबह छह बजे पहुंची। टीम केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) के जवानों के साथ कड़ी सुरक्षा में पहुंची।

महाराष्ट्र के नागपुर में आज ईडी एक वकील के आवास पर छापे मार रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वकील ने वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बीते कुछ वर्षों में कई याचिकाएं दायर की थीं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम नागपुर के वकील सतीश उके के पार्वती नगर इलाके में स्थित मकान पर सुबह छह बजे पहुंची। टीम केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) के जवानों के साथ कड़ी सुरक्षा में पहुंची। पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की मुंबई इकाई कुछ जमीनों के लेन-देन को लेकर यह कार्रवाई कर रही है।

उके ने भाजपा नेताओं खासकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर की हैं। एक याचिका में उके ने फडणवीस पर आरोप लगाया था कि चुनावी हलफनामे में उन्होंने आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया इसलिए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाए। उके ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने 2014 में उनके खिलाफ 1996 और 1998 में दर्ज दो आपराधिक मामलों धोखाधड़ी और जालसाजी को छुपाकर झूठा हलफनामा दायर किया।

Advertisement

वकील उके ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में सीबीआई जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत को लेकर भी याचिका लगाई थी। जज लोया सोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे थे। उनकी 2014 में नागपुर में हृदयघात से मौत हो गई थी।

उके महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नाना पटोले के भी वकील हैं। पटोले ने महाराष्ट्र की पूर्व खुफिया प्रमुख व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ कथित फोन टैपिंग मामले में 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.