Published On : Tue, Nov 5th, 2019

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पर ड्रामा बरकरार, शिवसेना की भाजपा को दो टूक- ‘मुख्यमंत्री हमारा ही होगा’

Advertisement

नागपुर– महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ये सस्पेंस अभी भी बरकरार है. राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, लेकिन 12 दिन बाद भी सरकार की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. अब शिवसेना ने बीजेपी से दो टूक कह दिया है कि राज्य में इस बार मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा. पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि ये न्याय की लड़ाई है. अब राज्य के लोग बदलाव देखेंगे.

संजय राउत ने कहा है, ”मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा. महाराष्ट्र की राजनीति का चेहरा बदल रहा है. आप देखेंगे. जिसे आप हंगामा बता रहे हैं वो हंगामा नहीं बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है.” उन्होंने कहा, ‘’सरकार में शामिल होने को लेकर उद्धव ठाकरे फैसला करेंगे. महाराष्ट्र का निर्णय महाराष्ट् में ही होगा.’’

संजय राउत ने आगे कहा, ‘’शिवसेना फिलहाल वेट एंड वॉच की भूमिका में है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. सोनिया गांधी और पवार के बीच बैठक में क्या हुआ, हमें उसकी जानकारी नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं सिर्फ इतना कहता हूं कि शपथ ग्रहण होगा, जरूर होगा. मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा.’’

वहीं, इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने दुष्यंत कुमार की एक कविता ट्वीट करते हुए कहा, ‘’सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए. मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए.’’

Advertisement

दरअसल संजय राउत ने ये ट्वीट वर्तमान महाराष्ट्र की राजनीतिक परिदृश्य से जोड़ा है. सरकार गठन को लेकर शिवसेना बीजेपी के बीच जो खींचतान चल रही है,उसे देखते हुए इस ट्वीट के जरिये उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.

बता दें कि शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है. यानी ढ़ाई साल शिवसेना और ढ़ाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री हो, लेकिन बीजेपी ने कहा है कि 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना से कई बात नहीं हुई है. ऐसे में 9 नवंबर से पहले यानी विधानसभा सस्पेंड होने की नौबत से पहले सरकार बनेगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.