Published On : Thu, Mar 23rd, 2017

महाराष्ट्र में चौथे दिन भी जारी है डॉक्टरों का आंदोलन, स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ख़राब

Advertisement

mumbai-doctor-story_647_032017121352_032217123518
मुंबई:
महाराष्ट्र के विभिन्न सरकारी और नगर निगमों डॉक्टरों के सार्वजनिक अवकाश का आज चौथा दिन है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने की जानकारी वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने दी थी मगर डॉक्टर अपनी माँग पर कायम है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी डॉक्टरों के समर्थन में गुरूवार को काम न करने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के 40,000 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर महाराष्ट्र में हड़ताली रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में हड़ताल पर हैं।

बुधवार रात को सायन हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर मानसी पर मरीज़ के रिश्तेदारों द्वारा धक्कामुक्की करने की बात खबर सामने आयी। इसके विरोध में रात से फिर डॉक्टरों ने अपना आन्दोलन तीव्र कर दिया है। सायन हॉस्पिटल के बाहर डॉक्टरों ने धरना आन्दोलन शुरू कर दिया है।

बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टरों को शाम तक ड्यूटी पर आने या छह महीने का वेतन नहीं दिये जाने की चेतावनी दी थी। सरकार ने हड़ताल खत्म होने का दावा भी किया मगर रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन ‘मार्ड’ से जुड़े लोगों ने काम पर वापस लौटने की पुष्टि नहीं की है। उनका ये भी कहना है कि हम तो हड़ताल पर गए ही नहीं थे, हम तो सामूहिक छुट्टी पर हैं। मंगलवार को इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने डॉक्टरों को फटकार लगाई थी। अदालत ने डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा था।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

करीब 4,000 डॉक्टर अपने साथियों पर हुये हमलों के मद्देनजर कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार से विभिन्न सरकारी और नगर निगमों के अस्पतालों में हड़ताल पर हैं।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges