Published On : Wed, Mar 22nd, 2017

महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी जारी है डॉक्टरों की हड़ताल, सरकार ने दी 6 महीने के वेतन काटने की धमकी

Advertisement

doctors strike
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बुधवार को सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। इस पूरे मामले में महाराष्ट्र सरकार ने अब कार्रवाई करने की मांग की है। काम पर रिपोर्ट करो या फिर हॉस्टल के रूम को खाली करो ऐसा अल्टीमेटम सरकार ने डॉक्टरों को दिया है। जो डॉक्टर काम पर नहीं आयेंगे उनका 6 महीने का वेतन काटने का इशारा भी सरकार ने दिया है। सोलापुर में न्यायलय के आदेश के बाद काम पर रिपोर्ट नहीं करने की वजह से 114 डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। आज सुबह 10 बजे उन्हें काम पर रिपोर्ट करना था मगर वह नहीं आये जिस वजह से उनका निलंबन हुआ।

धुले, नासिक और मुंबई के सायन हॉस्पिटल में डॉक्टरों पर हुए हमलों के बाद 4,000 से अधिक रेजीडेंट डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर हैं। आज इस हड़ताल का तीसरा दिन है। सभी ने सामूहिक अवकाश लेते हुए काम बंद कर दिया है जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से मरीज़ हॉस्पिटल के बाहर खड़े है मगर उनका उपचार नहीं हो रहा है। हालांकि, वरिष्ठ डॉक्टर विभिन्न अस्पतालों में दुर्घटना के मरीजों, सर्जरी और ऑपरेशन के बाद की देखरेख सहित आपात स्वास्थ्य सेवाएं संचालित कर रहे हैं।

मंगलवार को इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने डॉक्टरों को फटकार लगाई थी। अदालत ने डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा था। कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टर काम पर लौटने को लेकर तैयार नहीं है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges