Published On : Wed, May 1st, 2019

देश के विकास में महाराष्ट्र का योगदान महत्वपूर्ण- मंत्री बडोले

Advertisement

राज्य स्थापना के 59 वें वर्धापन दिवस पर झंडा फहराया, परेड का निरीक्षण किया

गोंदिया: देश के विकास में महाराष्ट्र का योगदान महत्वपूर्ण है। पिछले 59 वर्षों में राज्य ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करके आर्थिक जगत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस राज्य में संस्कृति, शक्ति, त्याग, ज्ञान और देशभक्ति की परम्परा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अजनबियों के हमले से भूमि को मुक्त करके पहली बार राज्य की स्थापना की।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आज महाराष्ट्र प्रयर्टन के लिए समृृद्ध राज्य है। विशाल समुंद्री तट, घने जंगल, वन्यजीव, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों में इसका विशिष्ट स्थान है। संत ज्ञानेश्‍वर, नामदेव, तुकाराम, एकनाथ जैसे संतों की यह भूमि आध्यात्मिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही हैै।

Advertisement

गोंदिया के पुलिस मुख्यालय कारंजा मैदान पर 1 मई को महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस की 59 वीं वर्षगांठ अवसर पर ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में सामाजिक न्याय मंत्री व जिले के पालकमंत्री राजकुमार बडोले ने आगे कहा- जिले के सालेकसा तहसील के दर्रेकसा पहाड़ी पर स्थित कचारगढ़ क्षेत्र यहां मां काली कंकाली पारो लिगो के दर्शनों हेतु लाखों आदिवासी देशभर से इक्कठा होते है। गोंदिया जिले में भी झाड़ीपट्टी मंचन के कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

1 मई को महाराष्ट्र स्थापना दिवस के साथ इस दिन विशेष को विश्‍व के मजदूर दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1 मई 1999 को पृथक गोंदिया जिले की स्थापना हुई। आज यह जिला अपनी 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है तद्हेतु मैं सभी को बधाई देता हूं।

मंत्री राजकुमार बडोले ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रध्वज को मानवंदना दी तत्पश्‍चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुरूष और महिलाओं के पुलिस बल, दंगा नियंत्रण दस्ते, पुलिस परिवहन शाखा, होमगार्ड दस्ते, स्काऊट गाइड स्कॉट, पुलिस बैंड पथक, दामिनी पथक, निर्भया पथक, अग्निशामक विभाग दल की ओर से परेड का संचालन किया गया।

इस अवसर पर गोंदिया जिलाधिकारी डॉ. कांदबरी बलकवड़े, जिला पुलिस अधीक्षक विनीता साहू, अतिरिक्त जिलाधिकारी अशोक लटरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.के. हाशमी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप आटोले, जिला दंडाधिकारी हरीश धार्मिक, गोंदिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रूममोड़े, उपजिलाधिकारी सुभाष चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगडे, शिक्षणाधिकारी उल्हास नरड, खेल अधिकारी सुभाष गंगरेड्डीवार, उपविभागीय अधिकारी अनंत वालस्कर, जिला खनन अधिकारी राजविलास गजभिये, जिला सूचना अधिकारी विवेक खडसे, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गगन चौहान, तहसीलदार भंडारकर व अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन मंजुश्री देशपांडे ने किया।

– रवि आर्य

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges