Published On : Fri, Sep 14th, 2018

CM चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Advertisement

अमरावती: महाराष्ट्र की एक अदालत ने 2010 के गोदावरी नदी से जुड़े मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामले में 15 अन्य लोगों के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है.

दरअसल, मामला 2010 के गोदावरी नदी की बाबली परियोजना पर प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है. आंध्र के नांदेड़ जिले में धर्माबाद के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एन आर गजभिये ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और 21 सितंबर तक उन्हें अदालत में पेश करने का निर्देश दिया.

विरोध करने पर नायडू की गिरफ्तारी हुई थी
अविभाजित आंध्र प्रदेश में तब विपक्ष में रहे नायडू और अन्य को महाराष्ट्र में बाबली परियोजना के समीप विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था.

उन्हें पुणे की जेल में डाल दिया गया
उन्हें पुणे की जेल में डाल दिया गया था. वे इस आधार पर परियोजना का विरोध कर रहे थे कि इससे निचले हिस्से में लोग प्रभावित होंगे. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था लेकिन उन्होंने जमानत नहीं मांगी थी.

Advertisement

उन सभी पर जनसेवक को काम करने में बाधा पहुंचाने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने, हथियार या किसी अन्य तरीके से जानबूझकर जख्म पहुंचाना, अन्य की जिंदगी खतरे में डालने समेत भादंसं की विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.