Published On : Mon, Jun 18th, 2018

मुंबई महाराष्ट्रा समाचार : महाराष्ट्र कांग्रेस में दरार?

Advertisement

मुंबई: लंबे समय से महाराष्ट्र कांग्रेस में शामिल और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष कैलाश पाटिल से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। कुछ समय पहले हुए पालघर लोकसभा उपचुनाव में पाटिल का घर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। यह जानकारी सामने आने से राज्य कांग्रेस में पड़ रही दरार खुलकर सामने आने लगी है।

पाटिल ने इस बात को माना है कि उनके घर को बीजेपी के अभियान के मुख्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया गया। हालांकि, उन्होंने यह साफ करने की कोशिश की कि वह अभी भी कांग्रेस के साथ हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अल्टिमेटम भी दे डाला।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘फडणवीस ने दिया है सम्मान का भरोसा’
पाटिल ने कहा है, ‘मैं अभी कांग्रेस के साथ हूं लेकिन अगर हमसे किए गए वादों को सम्मान नहीं किया जाता, मैं और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।’ उनके मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को बीजेपी में सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया है।

पार्टी ने नहीं दिया हक
कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी ने उनके जैसे कार्यकर्ताओं को उनका हक नहीं दिया है। उन्होंने बताया, ‘जब लोग वसई और विरार में (विरार विधायक और बहुजन विकास अगाड़ी के अध्यक्ष) हितेंद्र ठाकुर के डर से कांग्रेस के झंडे लगाने से डरते थे, तब हमने पार्टी के लिए किला संभाला। फिर भी हमें पार्टी से कुछ नहीं मिला। अगर प्रतिबद्ध काडर का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो बेहतर है कि कहीं और देखा जाए।’

Advertisement

बीजेपी की रही है यह रणनीति
बता दें कि 2019 तक बीजेपी भी दूसरी पार्टियों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अपने साथ शामिल करना चाहती है। पाटिल उन्हीं में से एक हैं। इसी तरह 2014 में अपने पास प्रत्याशी न होने पर बीजेपी ने दूसरी पार्टियों के नेताओं को टिकट दिया था। इस बार दूसरी पार्टियों के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी की नजर है क्योंकि वे पार्टी की रीढ़ का काम करते हैं।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges