Published On : Tue, Apr 13th, 2021

महाराष्ट्र में आज रात से कोरोना कर्फ्यू, 20 प्वाइंट में समझें क्या बंद और क्या रहेगा खुला

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. कोरोना से निपटने के लिए तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं. राज्य में कल से नई पाबंदियां लागू हो रही हैं. सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया के जरिए संबोधित किया और राज्य सरकार की तरफ से लिए जा रहे फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि आज से अगले 15 दिन तक राज्य में सभी जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी अन्य सेवाओं पर रोक रहेगी. उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में धारा 144 लागू रहेगी.

जरूरी सेवाओं में क्या-क्या शामिल

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

– अस्पताल,क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, मेडिकल इंश्योरेंस ऑफिस, मेडिकल स्टोर, फार्मा कंपनी अन्य मेडिकल हेल्थ सर्विसेज जारी रहेंगी.
– वेटनरी सर्विस, एनिमल केयर शेल्टर और पेट फूड शॉप खुली रहेंगी.
– ग्रॉसरी, सब्जी की दुकान, फल की दुकान, डेयरी, बेकरी और खाने संबंधी अन्य दुकानें खुली रहेंगी.
– कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग सर्विसेज भी जारी रहेंगी.
– पब्लिक ट्रांसपोर्ट: एयरप्लेन, ट्रेन, टैक्सी, ऑटो, पब्लिक बस की सेवा जारी रहेगी.
– अन्य देशों के डिप्लोमैट संबंधी दफ्तर भी खुले रहेंगे.
– स्थानीय प्राधिकरण द्वारा प्री मानसून गतिविधियां भी जारी रहेंगी.
– बैंक संबंधी भी सभी सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी.
– ई-कॉमर्स की सेवा (केवल जरूरी सामानों के लिए) जारी रहेगी.
– मीडिया संबंधी सभी सेवाएं जारी रहेंगी.
– पेट्रोल पंप, कार्गो सर्विस और आईटी संबंधी सेवा भी जारी रहेगी.
-कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा बढ़ाने को कहा गया है
-निर्माण में जुटे मजदूरों के साइट पर रहने की ही व्यवस्था की जाएं
-रेस्टोरेंट और होटल केवल होम डिलीवरी या टेक अवे कर पाएंगे

क्या रहेगा बंद
-बिना जरूरत कहीं भी आना-जाना बंद रहेगा
-पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगी
-बेवजह घर से निकलने पर बैन रहेगा
-सिनेमा हॉल, ड्रामा थियेटर बंद रहेंगे.
-एम्यूसमेंट पार्क, वीडियो गेम पॉर्लर बंद रहेंगे.
-वाटर पार्क भी बंद रहेंगे.
-क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम और स्पोर्ट कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे.
– फिल्मों, एड, सीरियल्स की शूटिंग भी बंद रहेगी.
– जरूरी सेवाओं में जो मॉल्स और शापिंग कॉम्पलेक्स शामिल नहीं हैं, उन्हें भी बंद रखने को कहा गया है.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges