Published On : Mon, Aug 16th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र केबिनेट मंत्री सुनील केदार ने होलसेल अनाज व्यापारियों को राहत दी

Advertisement

कलमना मार्किट यार्ड से जुड़ी समस्याओं संबंधित

नागपुर कलमना मार्किट यार्ड स्थित होलसेल अनाज बाजार न्यू ग्रेन मार्किट की दो महत्वपूर्ण समस्यायों को महाराष्ट्र केबिनेट मंत्री सुनील केदार ने राहत प्रदान कर अपने द्वारा दिये गए आश्वासन को पूरा किया।दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट अस्सो के सचिव प्रताप मोटवानी ने बताया कि नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन भाई मेहाड़िया के नेतृत्व में अस्सो का प्रतिनिधिमंडल विदर्भ प्रीमियर फेडरेशन के सभागृह में महाराष्ट्र केबिनेट मंत्री सुनील केदार से मिले कमिट के अध्यक्ष और NVCC के पूर्व अध्यक्ष और कमिट के अध्यक्ष दीपेन भाई अग्रवाल भी प्रमुखता से प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।

साथ मे अस्सो के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल सचिव प्रताप मोटवानी कार्यकारी सदस्य सुभाष अग्रवाल रिषभ जेजानी, दिलीप सच्चानी, जयेश शाह विजय गांधीऔर चेम्बर के सहसचिव स्वप्निल अहिरकर और APMC के सचिव राजेश भुसारी भी सभा मे उपस्तिथ थे।

दीपेन भाई अग्रवाल अश्विन मेहाडिया, संतोषकुमार अग्रवाल प्रताप मोटवानी ने होने वाली तकलीफे, व्यापार चौपट होने, दुकानो का पलायन होने और आदरणीय बाबा साहेब केदार और काकानीजी द्वारा मार्किट शिफ्ट करने पर अस्सो को किये गए वायदों से अवगत कर समस्त वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और केंद्रीय मंत्री सुनील केदार ने गंभीरता पूर्वक सभी की बाते सुन कलमना मार्किट यार्ड में सेवा शुल्क लगाने और आंतरिक सेस को स्थगित करने के निर्देश राजेशजी भुसारी को दिया।।चेम्बर के अध्यक्ष अश्विन भाई मेहाड़िया और दीपेन भाई अग्रवाल ने भी अपनी बात जोर शोर से रखी।

Advertisement

सुनील जी केदार ने प्रतिनिधि मंडल को बेहतरीन रिस्पॉन्स देकर दोनो प्रमुख समस्यायों पर रोक लगाई केदारजी ने APMC के सचिव राजेश भुसारी की बातों को सुना लेकिन प्रतिनिधमंडल के तर्कों को सुन व्यापारियों को राहत प्रदान किया ।अंत मे सचिव प्रताप मोटवानी ने मंत्री सुनील केदार चेम्बर के अध्यक्ष अश्विन भाई मेहाडिया और दीपेन भाई अग्रवाल का आभार माना जिन्होंने अस्सो के प्रतिनिमण्डल में आकर व्यापारियो की भीषण तकलीफों से राहत दिलवाई।।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.