Published On : Mon, Dec 30th, 2019

महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, 36 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

Advertisement

महाराष्ट्र में महाविकास अगाड़ी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज (सोमवार) किया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों ने रविवार को न्यूज एजेंसी वार्ता को बताया कि 36 नए मंत्री सोमवार को शपथ ले सकते हैं। उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा छह मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह यहां विधान भवन में होगा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिये गए हैं।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया था कि मंत्रिपद की शपथ लेने वाले उनकी पार्टी के नेताओं की सूची तैयार है। थोराट से जब पूछा गया था कि क्या कांग्रेस उपमुख्यमंत्री का पद मांग रही है तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा था कि मीडिया यह खबर चला सकता है।

इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं।

Advertisement

तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.