Published On : Fri, Jun 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आज दोपहर 1 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें डिटेल्स

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुणे, मुंबई, नागपुर, नाशिक, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, लातूर और कोकण इन 9 विभागीय मंडलों की तरफ से मार्च-अप्रैल 2022 में ली गई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार 17 जून दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इस वर्ष ऑफलाइन परीक्षा लेने के कारण परीक्षा में थोड़ी देरी हुई थी। इसलिए बोर्ड का रिजल्ट भी देर से आने की उम्मीद थी, लेकिन हमेशा की तरह बोर्ड का परिणाम भी समय पर ही आएगा।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इसी सप्ताह 10वीं का भी परीक्षा परिणाम 17 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।

10वीं का रिजल्ट घोषित होने पहले ही 11वीं, पॉलिटेक्निक और अन्य कोर्सेस के एडमिशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार किए बिना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। छात्रों को अपने कागजातों को अभी से तैयार कर लेना चाहिए।

Advertisement

परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों पर देखे जा सकते हैं
mahresult.nic.in
sscresult.mkcl.org
mkcl.org
ssc.mahresults.org.in

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.