Published On : Fri, Aug 10th, 2018

नल्लासोपारा मे सनातन संस्था के सदस्य के घर से मिले आठ देसी बम

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नल्लासोपारा से देर रात भारी मात्रा में विस्फोटक मिला. संदेह है कि यह आरडीएक्स है. पुलिस ने जहां से विस्फोटक जब्त किया है उसका नाम वैभव राउत है और वह कथित तौर पर विवादित सनातन संस्था से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार, नल्लासोपारा पश्चिम के भंडार आली में यह विस्फोटक मिला. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, विस्फोटक के बारे में सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र एटीएस और पालघर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा, ‘‘फारेंसिक टीम बुलाई गई और हम संबंधित पदार्थ का विश्लेषण कर रहे हैं कि क्या वह आरडीएक्स है.’’ पुलिस को विस्फोटक की सूचना मिली थी. जिसके बाद तलाशी शुरू किया गया.

Gold Rate
Feb 16th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वैभव राउत के घर से एटीएस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, ”8 देसी बम मिले है. जबकि घर से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद उनके एक दुकान में बम बनाने की सामग्री मिली है.” बताया जा रहा है कि सल्फर बड़ी मात्रा में दुकान के अंदर से मिला है. कुछ डेटोनेटर भी मिले है. जो सल्फर मिला है उससे लगभग 2 दर्जन बम बनाये जा सकते है.

एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार वैभव को ट्रैक कर रही थी और गुरुवार शाम को रेड की गई तो उस वक्त वैभव घर मे ही थे. उन्हें हिरासत में लिया गया है और घर की तलाशी ली जा रही है.

सनातन संस्था क्या है?
आपको बता दें कि सनातन संस्था पर तर्कवादियों की हत्या और धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने का आरोप लगता रहा है. पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में भी संस्था के एक कथित सदस्य को पुलिस गिरफ्तार कर चुकि है. हालांकि सनातन संस्था आरोपों से इनकार करती रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement