Published On : Mon, May 10th, 2021

महाराष्ट्र ने मांगे थे 5.5 लाख वैक्सीन, केंद्र ने दिए केवल 36 हजार डोज

Advertisement

नागपुर– भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा विकट हैं. लेकिन यहां कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के बीच लगातार खींचतान जारी है. रविवार को केन्द्र की ओर से महाराष्ट्र सरकार को कोवैक्सीन के महज 36,000 डोज प्राप्त हो सके, जबकि महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बकायदा मोदी सरकार को पत्र लिखकर बताया था कि राज्य में 5.5 लाख लोग कोविड (कोवैक्सीन) के दूसरे डोज के लिए इंतजार कर रहे हैं.

मुंबई में धीमी हुई टीकाकरण की रफ्तार
महाराष्ट्र के पास अब कोविशील्ड के केवल 7.03 लाख डोज बचे हैं, जिनके जरिए टीकाकरण का अभियान केवल 3 दिन तक चलाया जा सकता है. इसकी वजह से मुंबई में टीकाकरण की रफ्तार 67 प्रतिशत की दर से धीमी हो गई है. हालांकि 18 से 44 आयु वर्ग के लोग जिन्हें पहला टीका लगाया जाना है उनके लिए अच्छी खबर ये हैं कि महाराष्ट्र के कोविशील्ड वैक्सीन के 3.5 लाख डोज की दूसरी खेप मिल गई है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ये वैक्सीन महाराष्ट्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी थी. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने 1 मई को युवा टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए 3 लाख वैक्सीन महाराष्ट्र को दी थी, जबकि भारत बायोटेक ने कोविशील्ड के 4.79 डोज दिए थे. सीरम इंस्टीट्यूट ने महाराष्ट्र को मई के महीने में वैक्सीन के 13.5 लाख डोज देने का वादा किया था.

कोवैक्सीन की कमी चिंता की वजह
राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिलीप पाटिल के अनुसार कोविशील्ड की इस दूसरी खेप के मिल जाने से राज्य में युवाओं का टीकाकरण पहले वाली गति से ही चलता रहेगा. लेकिन कोवैक्सीन की अनुप्लब्धता चिंता का कारण है. इसी वजह से शनिवार की तुलना में रविवार को मुंबई में टीकाकरण के आंकडों में 67 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. महानगर के ज्यादातर वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन की कमी देखी गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.