Published On : Sun, Apr 25th, 2021

यवतमाल नहीं मिली शराब तो सैनिटाइजर पीकर की पार्टी, 7 लोगों की हो गई मौत

Advertisement

महाराष्ट्र में सात लोगों की मौत का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब नहीं मिलने के बाद सैनिटाइजर पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला शनिवार को प्रकाश में आया, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने मारे गए तीन लोगों की मौत का कारण सैनिटाइजर पीना बताया है जबकि इन्हीं परिस्थितियों में मरने वाले बाकी तीन लोगों का पुलिस को बिना बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को शुक्रवार को सूचित किया गया था कि वाणी के ग्रामीण अस्पताल में तीन लोगों को उल्टी आने एवं असहज महसूस करने के बाद भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो गई।

वहीं, वार्ता ने सूत्रों के हावले से कहा कि कुछ लोगों ने युवकों को बताया कि 30 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइजर का असर 250 मिलीलीटर शराब के बराबर होता है युवकों ने यह बात सच मानकर पांच लीटर सैनिटाइजर खरीदा और शुक्रवार रात पार्टी की। इस दौरान उन्होंने सैनिटाइजर को शराब की तरह पिया। बताया जा रहा है कि सभी युवक मजदूर थे बाद में उन्होंने उल्टी और अन्य तकलीफों की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें वाणी के सरकारी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिलने पर इन लोगों ने सेनेटाइजर पी लिया था। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस को सूचित किए बाकी तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में जांच जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के बढ़ते मामले के कारण गुरुवार को राज्य में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.