Published On : Wed, Oct 9th, 2019

प्राचीन श्री शिव मंदिर में महाप्रसाद

Advertisement

नागपुर: बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव का समापन महाप्रसाद व माताजी को 2100 हल्दी की गांठो से बने हार को पहनाकर किया गया। महाप्रसाद का लाभ सैकड़ो श्रद्धालुओ ने लिया। अष्टमी को हवन, कन्यापूजन व नवमी को घट विसर्जन किया गया। घट विसर्जन के पश्चात महाप्रसाद किया गया। दशमी को माता के शस्त्रों का पूजन किया गया।

नवरात्र उत्सव के अंतर्गत ली गई ड्राइंग स्पर्धा में बढ़ी संख्या में बच्चो ने भाग लिया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण कोजागिरी के अवसर पर शाम 7.30 बजे रविवार को होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वीरेंद्र जा, उमेश चौकसे, डॉ प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, कृष्णामूर्ली पांडेय, शरद शर्मा, जुगलकिशोर शाहू, प्रकाशराव (गुण्डु), पी.कन्याकुमारी, पुष्पा नागोत्रा, रमा टीचर, अनुराधा, शशि यादव, पी. आरती सहित सभी श्रद्धालु व कार्यकर्ताओ ने अथक प्रयास किये।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.