Published On : Sat, Jul 27th, 2019

मुंबई : अब भी सैलाब के बीच फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, सभी यात्रियों को निकाला गया

Advertisement

मुंबई : महाराष्ट्र में जबर्दस्त बारिश के बीच करीब 700 लोगों से भरी एक ट्रेन चारों से पानी से घिर गई थी। लबालब भरा पानी ट्रेन के फ्लोर तक जा पहुंचा। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए नौसेना और एनडीआरएफ दोनों जुटे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 12 घंटे बाद सभी यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। महालक्ष्मी एक्सप्रेस नाम की यह ट्रेन मुंबई के पास बदलापुर और वांगणी स्टेशन के बीच फंसी है। पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, ऐसे में फिलहाल ट्रेन का निकलना मुश्किल लग रहा है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, आरपीएफ और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया। इस दौरान एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टरों ने हवाई सर्वेक्षण भी किया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.