Published On : Thu, Feb 25th, 2021

महादेव मेला रद्द, छिंदवाड़ा जिला आपदा प्रबंध समिति की बैठक में लिया निर्णय

Advertisement

नागपुर– महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना मामले के कारण मध्यप्रदेश के में आयोजित होनेवाली यात्रा रद्द कर दी गई है. तो वही इसके साथ ही महाराष्ट्र के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाले लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला आपदा प्रबंध समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और सदस्यों की मौजदूगी में ये निर्णय लिया गया.

जिला पंचायत सभागृह में हुई बैठक में तय हुआ कि जुन्नारदेव में आयोजित होने वाले महादेव मेले में 80 प्रतिशत श्रद्धालु महाराष्ट्र से आते हैं. जिनकी वजह से जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

छिंदवाड़ा जिले में संक्रमण न फैले इसको ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा महाराष्ट्र से जुड़े जिले की हर सीमा क्षेत्र में चेकपोस्ट बनाए जाने का फैसला किया गया.

जिसमें तापमान की जांच करने के साथ ही महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की टेस्ट रिपोर्ट लाना जरुरी होगा. निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा. बैठक में पूर्व विधायक चौ. चंद्रभानसिंह, पं. रमेश दुबे, नाना मोहोड़, कांता ठाकुर, कांता सदारंग सहित कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी विवेक अग्रवाल उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.