Published On : Tue, Nov 19th, 2019

महा मेट्रो के कार्यो से तेलंगाना का शिष्टमंडल प्रभावित

Advertisement

प्रबंध निदेशक से तेलंगाना मेट्रो को सहयोग की अपेक्षा

नागपूर: तेलंगाना सरकार के १२ सदस्सीय शिष्टमंडलने मंगलवार को प्रधान सचिव श्री. अरविंद कुमार और हैदराबाद के महापौर डॉ. बोंटू राममोहन के नेतृत्व मे महा मेट्रो की नागपूर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण दौरा किया.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित से हुई चर्चा के दौरान शिष्टमंडलने महा मेट्रो के कार्यो की सराहाना करते हुए तेलंगाना राज्य मे जारी मेट्रो के कार्यो को सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की.

मेट्रो हौऊस मे हुई बैठक के दौरान डॉ. बृजेश दीक्षित ने महा मेट्रो के कार्यो की जानकारी देते हुए बताया की गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के साथ ही सभी संभावित स्तर पर परियोजना की लागत मे कटोती सुनिश्चित की गयी है.

Advertisement

वर्धा मार्गपर मेट्रो लाईन के साथ ही डबल डेकर का निर्माण किया जा रहा है. इसी तरह गड्डीगोदाम मे कामठी मार्गपर ४ स्तरीय परिवहन सुविधा प्रस्तावित की गयी है.

‘राईट ऑफ वे’ प्रणाली महा मेट्रो के लिए कारगर साबित हो रही है. प्रबंध निदेशक ने बताया की महा मेट्रो की परियोजना मे फ्लाय ऐश का उपयोग किया गया है. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता है. उन्होने बताया की विभिन्न पहलूओ पर विचार विमर्श कर कार्य करने से परियोजना की लागत मे कमी आयी है.

६डी बीम जैसी आधुनिक तकनिकी से विभिन्न स्तरो पर बचत की गयी है. महा मेट्रो की फिडर सर्व्हिस, ब्रॉडगेज मेट्रो परियोजना की जानकारी मिलनेपर शिष्टमंडलने तेलंगाना राज्य मे चल रही मेट्रो परियोजना मे महा मेट्रो से सहयोग करने की अपील की.

चर्चा के दौरान प्रबंध निदेशक ने मेट्रो नियो की जानकारी देते हुए कहा की नाशिक मे मेट्रो नियो परियोजना लागू की जा रही है. यह प्रकल्प देश मे पहला प्रकल्प होगा इसे पूर्ण करने की जिम्मेदारी महा मेट्रो को सौपी गयी है.

यात्री परिवहन के लिए मेट्रो नियो प्रकल्प काफी सुविधा जनक है. दिनभर के दौरे के दौरान शिष्टमंडलने वर्धा मार्ग स्थित डबल डेकर, कामठी मार्ग स्थित प्रस्तावित चार स्तरीय परिवहन सेवा और कास्टिंग यार्ड का निरीक्षण कर कार्यो का अवलोकन किया.

प्रेझेन्टेशन के दौरान संचालक (प्रकल्प) श्री. महेश कुमार, कार्यकारी संचालक (प्रशासन) श्री. अनिल कोकाटे, कार्यकारी संचालक (रीच -१) श्री. देवेंद्र रामटेकर, महा व्यवस्थापक (डिझाईन) श्री. एम पी रामनवस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा शिष्टमंडल मे तेलंगाना के मुख्य अभियंता श्री. श्रीधर व श्री. मोहम्मद झियाउद्दीन, ओएसडी (गृहनिर्माण) श्री. के सुरेश कुमार, अधीक्षक अभियंता श्री. दथूपंथु व श्री. एस वेंकटरामा साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges