Published On : Mon, Feb 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सम्मान की असली हकदार महा मेट्रो टीम : डॉ. बृजेश दीक्षित

Advertisement

सार्थक फाउंडेशन ने किया डॉ. बृजेश दीक्षित क सत्कार

नागपूर : सार्थक फाउंडेशन कि ओर से नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र कि २७ प्रमुख समाजसेवी व व्यावसायिक और औद्योगिक संघटन द्वारा मह मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित का स्नेहील सत्कार किया गया.एयरपोर्ट साऊथ मेट्रो स्टेशन के कन्व्हेन्शन सेंटर मे आयोजित समारोह मे प्रमुख अतिथी के रूप मे पूर्व मंत्री श्री. सतीश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री श्री. रमेश बंग, केन्द्रीय सदस्य खादी ग्राम उधोग श्री.जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे.

संस्थाओ द्वारा किए गए सत्कार के उत्तर मे भाव विहंल होकर डॉ. दीक्षित ने कहां कि इस सम्मान के असली हकदार महा मेट्रो कि टीम है . करीब ११००० कामगारो ने मिलकर दिन रात गर्मी,बारिश और थंड मे कार्य कर लक्ष की पूर्ती मे अहम योगदान किया है.

डॉ. दीक्षित ने कहां कि जितनी कुशल टीम होगी उतना ही अच्छा काम होगा ! मै मेट्रो कि टीम को धन्यवाद देता हू, साथ ही नागरिको द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभारी हू. आप सब लोगो ने हमारे कार्य को सराहा और सम्मान दिया यह हमारे लिए बेहद सम्मानजनक है ! उन्होने नगरवासियो का पुनः आभार मानते हुए कहां कि, जन सहयोग के कारन ही गुणवत्ता पूर्ण काम समय पर विविध चुनौतीयो के बावजुद पुरा करने मे हमे सफलता मिली ! डॉ. दीक्षित ने कहां कि, शहर मे जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसमे महा मेट्रो का थोडासा योगदान है ! जन अपेक्षाओ को पुरा करने मे, मै खरा साबित हो सकू यह मेरा प्रयास निरंतर रहेगा .

Advertisement

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी श्री. सतीश चतुर्वेदी ने कहां कि, जो स्वस्थ समाज होता है, वह बिरले व्यक्तित्व के धनी लोगो का सत्कार करता है .हर व्यक्ती चाहता है मेरा गांव और शहर अच्छा हो डॉ. दीक्षित की कार्यप्रणाली और कुशल नेतृत्व तथा सब को साथ लेकर चलने कि कला के बुते पर ही आज मेट्रो परियोजना साकार हुई है.

पूर्व मंत्री श्री. रमेशचंद्र बंग ने कहां कि मेट्रो का कार्य करने कि सही अधिकारी को सौपी गई और कुशल अधिकारी डॉ. दीक्षित ने सामान्य जनता कि अपेक्षाओ को विश्वस्तरीय दर्जे कि, साकार करने मे कोई कसर नही छोडी ! उन्होने कहां कि, डॉ. दीक्षित कि विशालता उनके कार्यो से झलकती है.हिंगणा, बुटीबोरी तक के कार्य भी शिग्र पुरे कर कामगारो को इसका लाभ दिलाने कि अपेक्षा उन्होने व्यक्त की .

जय प्रकाश गुप्ता ने कहां कि, डॉ. दीक्षित मंडल रेल प्रबंधक के रूप मे नागपूर आए और डीआरएम के पद को लोकाभिमुख बनाने का कार्य किया ! अधिकारी कैसा हो, इसकी मिसाल डॉ.दीक्षित ने पेश की ! सार्थक फाउंडेशन ने सत्कार के लिए डॉ. दीक्षित का चयन कर सराहणीय कार्य ही नही किया बल्की विकास के क्षेत्र मे एक नई चेतना का संचार किया.


प्रास्ताविक भाषण मे श्री, विनोद चतुर्वेदी ने वर्ष २०११ से लेकर अब तक डॉ. दीक्षित द्वारा किए गए कार्यो का उल्लेख किया ! श्री. महेश बंग ने कहां कि, डॉ. दीक्षित ने शहर की जीवन रेखा ही बदल दी ! श्रीमती अरुणा बंग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ! संजय पालीवाल और सुधीर लोया ने अतिथियो का परिचय दिया.

इस कार्यक्रम डॉ. दीक्षित का भारत क्रीडा मंडल,बिल्डर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया,बुटीबोरी मॅन्युफॅचर असोसिएशन,रियल इस्टेट डेव्हलपर्स ऑफ इंडिया,इंडियन जिमखाना क्लब,माहेश्वरी संघटन महल,मारवाडी युवा मंच,एमआयए सेंटर,नागपूर रेसीडेशियल हॉटेल असोसिएशन,नाग विदर्भ ब्रिक्स, पालीवाल सेवा मंडल,परशुराम सर्वेभाषीय ब्राह्म्ण संघ,राजस्थानी ब्राह्माण समाज,रोटरी क्लब ऑफ नागपूर स्टार,बिकानेर माहेश्वरी पंचायत,संत गामाजी महाराज शिक्षण संस्था,राजस्थानी गौर ब्राह्माण समिती,स्टील व हार्डवेयर चेंबर ऑफ विदर्भ,नागपूर टिम्बर्स मर्चंट असोसिएशन,त्रिनायन माहेश्वरी महिला संघटना,विदर्भ इकॉनॉमिक डेव्हलपमेंट कौंसिल,विदर्भ इंडस्ट्री असोसिएशन,विदर्भ पेट्रोलियम डिलर्स असोसिएशन,विदर्भ प्लायवूड मर्चंट असोसिएशन,विदर्भ टॅक्सपेयर असोसिएशन,विप्रा फाउंडेशन,विवेकशील मित्र परिवार का सत्कार किया !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.