Published On : Thu, Oct 8th, 2020

महा मेट्रो : रिच – 4 सिताबर्डी इंटरचेंज ते प्रजापती नगर आखरी सेंगमेंट का कार्य पूरा

Advertisement

नागपूर – महा मेट्रो के रिच – 4 का कार्य 87 % पूर्ण होने के साथ ही रिच 4 के लिए लगने वाला आखरी सेगमेंट (मेट्रो रेल्वे पटरी का ढाचा) पूर्ण कर 2393 नंबर का सेगमेंट प्रजापती नगर यहां बिठाया गया . महा मेट्रो का चार चरण मे निर्माण कार्य शुरु है और रिच – 1 एवं रिच – 3 मार्गपर प्रवासी सेवा शुरु की गई है और उर्वरित स्टेशन का कार्य अंतिम चरण मे है.

रिच 4 ( सिताबर्डी ते प्रजापती नगर ) इस 8. 30 किमी के मार्गपर 09 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है. जिनमे कॉटन मार्केट, नागपूर रेल्वे स्टेशन, डोसर वैश्य चौक, अग्रसेन चौक, चितार ओली, टेलीफोन एक्स्चेंज चौक, आंबेडकर चौक, वैष्णोदेवी चौक तथा प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन का समावेश है. पूर्व और पश्चिम नागपूर को जोडनेवाला सेंट्रल ऍव्हेन्यू प्रमुख मार्ग है. मुख्य है कि इस मार्ग पर अंदाजान 16.00 की.मी. (अप अँड डाऊन लाईन) का 10.00 कि.मी. के मेट्रो मार्ग पर पटरी बिठाने का कार्य पूर्ण होने के साथ ही, 292 मे से 281 पियर का कार्य पूर्ण हुआ है !

इस मार्ग के आनंद टॉकीज यहां 231 मीटर लंबाई के पुल का निर्माण कार्य शुरु है और भारतीय रेल्वे के ट्रॅक पर 100 मीटर का एक स्पॅन (3 मीटर का एक गर्डर) इस रेल्वे ट्रॅक के उपर रहेगा.

इस मार्ग के व्यावसायिक महत्व को देखते हुए इस पर अलग-अलग तरह के वाहनो कि आवाजही बडे पैमाने पर होती है. एक तरफ जब नागपूर शहराका विस्तार हो रहा है, तो दुसरी तरफ इस मार्ग पर यातायात भी तेजी से बढ रहि है. इस मार्ग पर कार्य करते हुए, मेट्रोने बहुत एहतियात बरता है. यहा मेट्रो मार्ग के शुरु होने से मेयो हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन, कॉटन मार्केट, इतवारी बाजार और ऐसे अन्य इलाको मे जाना बेहद सुविधामंद होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.