Published On : Sat, May 5th, 2018

महा मेट्रो : माहिती केंद्र का मेट्रो कोच बना आकर्षण

Advertisement

Maha Metro, Metro Coach Information Centre

नागपुर: महानगर ही नही पुरे देश के ऐतिहासिक 0 माईल्स स्तंभ के समीप महामेट्रो की ओर से नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के कार्यकलापो की जानकारी देने के उद्देश्य से हू-ब-हू मेट्रो कोच की प्रतिकृती के साथ स्थापित माहिती केंद्र का विधिवत शुभारंभ महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रिजेश दीक्षित के हस्ते संपन्न हुआ। प्रमुख रूप से संचालक (परियोजना) महेश कुमार, संचालक (वित्त) एस शिवमाथन, महाप्रबंधक (प्रशासन) अनिल कोकाटे, मुख्य परियोजज प्रबंधक (रिच – 2) महादेव स्वामी उपस्थित थे ।

महा मेट्रो की ओर से जीरो माईल के महत्व को देखते हुये इस क्षेत्र को और खूबसुरत तथा ऐतिहासिक जतन को लोकाभिमुख बनाने का संकल्प किया गया है । इसी संकल्पना को साकार करने के लिए मेट्रो कोच की प्रतिकृती स्थापित की गयी है । यह परिसर नागपुर तथा आंगतुको के लिए नागपुर मेट्रो # हैश टॅग सेल्फी पाइट साबीत हो रहा है । शुभारंभ के अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षित ने परिसर को आकर्षक और खूबसुरत बनाने के लिए सहयोगीयो के कार्य की सराहना की । देश के केंद्र बिंदू स्थल पर स्थापित मेट्रो कोच की प्रतिकृती को करीब से देखने के लिए शुभारंभ के दौरान नागरीको की भीड लगी रही ।

Maha Metro, Metro Coach Information Centre

मेट्रो कोच मे एल.सी.डी. के माध्यम से नागपुर मेट्रो रेल के चारो दिशाओं मे जारी विकास कार्य की जानकारी प्रदान की जा रही है । नगरवासी महा मेट्रो संबंधी सुझाव और शिकायत माहिती केंद्र मे दर्ज करा सकते है । उल्लेखनीय है, की महा मेट्रो की ओर से जीरो माईल्स की विरासत को बरकरार रखने के लिए मेट्रो स्टेशन के साथ ही हेरीटेज वॉक बनाने का निर्णय लिया गया है । जीरो माईल्स का माहिती केंद्र परिसर में की गयी रोशनाई भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है ।

Advertisement

Maha Metro, Metro Coach Information Centre

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.