Published On : Tue, Jul 3rd, 2018

जून २०१९ में हिंगणा मार्गपर दौडगी मेट्रो

Advertisement

नागपूर : महा मेट्रो की नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण हो रहे है. इसी शृंखला में मुंजे चौक से लोकमान्य नगर तक रिच-३ का काम भी तेजी से पुरा किया जा रहा है. ६५ प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गये है.

वर्ष २०१९ के जून माह तक इस रिच में ट्रायल शुरु करने का विश्वास महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रिजेश दीक्षितने व्यक्त किया.हिंगणा मेट्रो मार्ग के सुभाष नगर स्टेशनपर टेलीकॉम इक्विपमेंट रूम (टीईआर), सिग्नलिंग इक्विपमेंट रूम (एसईआर), यूपीएस बॅटरी रूम, एन्सीलरी सबस्टेशन उपकेंद्र (एएसएस) व अंडरग्राऊंड(भूमिगत) वॉटर टँक व पंप केंद्र कक्ष के शुभारंभ के अवसर पर वे पत्रकारो से चर्चा कर रहे थे.

डॉ. दीक्षितने कहा की ६ माह में सुभाष नगर स्टेशन का कार्य पुरा होते ही ट्रायल संबंधी आज के कार्यो को पुरा करने में मदद मिलेगी. अंबाझरी तालाब का किनारा होणे से यह क्षेत्र यात्रियों के साथ ही पर्यटको के आकर्षण का केंद्र होगा.’

रिच-३ के स्टेशनों के लिये एकवा थीम रखी गयी है. इसी तर्जपर स्टेशनों का लुक रहेगा. सुभाष नगर और अंबाझरी मेट्रो स्टेशन के बीच करीब १ किमी लंबी ग्यालरी रहेगी. ८ मीटर चौडाई वाले प्लॅटफार्म के दोनो ओर कांच लगाये जायेंगे.जो की पर्यटको के लिये विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

Advertisement

उन्होने कहा की विश्व् स्तरीय गुणवत्ता के स्टेशनों के निर्माण के साथ ही कॉलेटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. देश विदेश की ९ कंपनीया कार्य कर रही है.१ वर्ष की मेहनत के बाद सुभाष नगर स्टेशन यात्रियों और तकनिकी के सभी पहलुओपर साकार हुआ है.कार्य पुरा होते ही १ रॅक हिंगणा मार्गपर ट्रायल के लिये लाया जायेगा. १ उत्तर में उन्होने कहा की एयरपोर्ट अथॉरिटी के नियमो का पालन किया गया है.

महा मेट्रो को स्पेशल प्लॅनिंग अथॉरिटी का दर्जा मिलने से कार्य और सुचारू हुआ है. कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. दीक्षितने विधिवत पूजा अर्चना कर कक्ष का उदघाटन किया. इस अवसर पर निदेशक (परियोजना) श्री. महेश कुमार, निदेशक (रोलिंग स्टॉक), निदेशक (वित्त) उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.