Published On : Mon, Nov 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महा मेट्रो : अभी तक अंदाजान ३२००० महा कार्ड की बिक्री

Advertisement

डिजिटल भुगतान का बढ़ रहा चलन

नागपुर: महामेट्रो की ओर से मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए विविध योजनाएं कार्यन्वित की जा रही है। मेट्रो टिकट खरीदने के लिए डिजिटल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मोबाइल ऐप और महाकार्ड के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री टिकट राशि का भुगतान कर रहे है। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से यात्रियों के लिए महाकार्ड जारी किए गए है। अब तक ३१८८६ महाकार्ड की बिक्री हो चुकी है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अंदाजान प्रति माह १८०० महा कार्ड की बिक्री होती है! महा मेट्रो ने यात्रा की सुविधा के लिए ईएमवी स्मार्ट कार्ड आधारित ओपन लूप ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) प्रणाली को अपनाया है और इसे नागपुर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू किया गया है।

इस प्रणाली के साथ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर केवल अपना कार्ड टैप करना होता है और इसके माध्यम से कार्ड से यात्री किराया काट लिया जाता है । खास बात यह है कि अगर आप कार्ड के जरिए मेट्रो से यात्रा करते हैं, तो आपको टिकट की कीमत पर भी 10% की छूट मिलती है। महा कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है।

Advertisement

महाकार्ड और अत्याधुनिक एएफसी प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी हैं, जब तक आप यात्रा करते हैं, कार्ड से समान किराया काट लिया जाता है, और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होती । ईएमवी मानक आधारित स्मार्ट कार्ड यात्रा किराए के लिए सबसे अच्छा समाधान है ।

महाकार्ड की विशेषताएं इस प्रकार हैं:
• महा कार्ड को मेट्रो स्टेशनों पर खरीदा और टॉप किया जा सकता है
• अत्यधिक सुरक्षित चिप आधारित डुअल इंटरफेस (संपर्क और गैर-संपर्क) स्मार्ट कार्ड
• स्वाइप विधि का अवलंब
• इंटरनेट और मोबाइल आधारित लेनदेन व्यवहार
• प्लेटफ़ॉर्म पर स्वीकृत व्यक्तिगत कार्ड (यूरोपे, मास्टर, वीज़ा, रुपे)

महा कार्ड और एएफसी प्रणाली ने मेट्रो में यात्रा करना आसान और सस्ता बना दिया है, कार्ड के उपयोग से मेट्रो ट्रेन की सवारी भी आसान हो गई है क्योंकि टिकट खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है ।

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges