Published On : Fri, Nov 22nd, 2019

महामेट्रो की सायकिलों का 500 से अधिक लोक नियमित कर रहे उपयोग

Advertisement

नागपूर– महा मेट्रो की ओर से फिडर सर्व्हिस के बतौर सर्वसामान्य नागरिको के लिये साइकिल का प्रावधान किया गया है. अल्प अवधी मे ही साइकिल का उपयोग करने वालो की संख्या 1000 से अधिक हो चुकी है. 500 से अधिक नागरिक ऐसे है जो नियमित साइकिल का उपयोग कर रहे है.

महा मेट्रो की ओर से अधिकतर स्टेशनोपर ओर साइकिल की व्यवस्था की गई है. सीताबर्डी इंटरचेंज के अलावा एयरपोर्ट, साऊथ एयरपोर्ट, खापरी, लोकमान्य नगर, सुभाष नगर आदी स्टेशनो के अलावा मिहान, वोकर स्ट्रीट, कॉलेज आदी स्थानो पर रंगबीरंगी चमचमाती साइकिल उपल्बध है.

फिडर सर्व्हिस के रूप मे लाई गई साइकिल का क्रेज भी विशेष कर छात्र जगत मे बढता जा रहा है. नाम मात्र शुल्क मे मेट्रो स्टेशनो से साइकिल प्राप्त की जा सकती है. साइकिल की विशेषता है की यह पंचर नही होती, और ना ही इसके टायरो मे हवा भरने की जरुरत होती है. साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य वर्धक होने के साथ ही बढते प्रदूषण को रोकने मे सहायक है. दिनोदिन साइकिल का चलन बढता जा रहा है.

महा मेट्रो की ओर से नागरिको के सुविधा के लिए उपलब्ध कराइ गयी साइकिलो का संचालन करते हुए विद्यार्थी मार्गो पार देखे जा सकते है. साइकिलो का क्रेज बढाने मे महा मेट्रो अहम भूमिका निभा रही है. बदलते वक्त के साथ ही कुछ वर्षो मे साइकिलो का चलन काफी कम हो गया. महा मेट्रो की फिडर सर्व्हिस की योजना ने साइकिल के महत्व को बढा दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.