Published On : Mon, Feb 25th, 2019

महा-मेट्रो के फेसबुक सर्वे में नागरिकों ने कॉरिडोर के लिए किया ऑरेंज और एक्वा रंग को पसंद

Advertisement

उत्तर-दक्षिण ऑरेंज तो वहीं पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर अक्वा रंग का होगा

नागपुर: महामेट्रो नागपूर के उत्तर दक्षिण कॉरिडोर को ऑरेंज और पूर्व पश्चिम कॉरिडोर को एक्वा रंग देने पर सहमति बनी है. महा मेट्रो की ओर से शुरू किए गए फेसबुक सर्वे में नागरिकों ने इन रंगों पर अपनी सहमति दिखाई है. मेट्रो के शुभचिंतकों ने खापरी से लेकर ऑटोमोटिव चौक के मार्ग को ऑरेंज और लोकमान्य नगर से लेकर प्रजापति मार्ग को एक्वा कलर देने पर पसंद जाहिर की है.

नागरिकों की पसंद का ख्याल रखते हुए इन दोनों ही मार्गों की पहचान इस रूप में करने का निर्णय मेट्रो ने लिया है. उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को ऑरेंज रंग दिया जाए इसके लिए 67 प्रतिशत तो वहीं पूर्व – पश्चिम कॉरिडोर को एक्वा रंग दिया जाए इसके लिए 84 प्रतिशत नागरिकों ने अपना वोट दिया था. उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के लिए ऑरेंज और ग्रीन के साथ ही पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के लिए एक्वा और रेड रंगो के ऑप्शन वोटर को दिए गए थे.

खास बात यह है कि मेट्रो की तरफ से शुरू किए गए फेसबुक सर्वे को नागरिकों ने भरपूर प्रतिसाद दिया. साथ ही 5 दिनों तक सर्वे रखने का निर्णय मेट्रो ने लिया था. इसके अंतिम दिन कुल 22,695 नागरिकों ने इसमें सहभाग लिया. ऑरेंज सिटी के नाम से प्रसिद्द नागपुर शहर के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को ऑरेंज और पूर्व- पश्चिम कॉरिडोर को अंबाझरी तलाब के कारण अक्वा रंग देने का निश्चय नागरिकों ने किया है.

Advertisement

महा-मेट्रो नागपुर योजना का फेसबुक पेज हमेशा से ही नागरिकों के लिए कौतहुल का विषय रहा है. नागरिकों द्वारा मिलनेवाले प्रतिसाद के कारण ही यह सर्वे किया गया था. इसमें कुल 54,615 नागरिकों ने हिस्सा लिया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.