Published On : Thu, Aug 23rd, 2018

तय समय पर पूरा होगा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट – बृजेश दीक्षित

Advertisement

नागपुर: महा मेट्रो के प्रबंध संचालक बृजेश दीक्षित के मुताबिक नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का निर्माणकार्य अपने तय समय पर ही पूरा होगा। इतना ही नहीं प्रोजेक्ट के अंतर्गत कई चरणों का काम अपने तय समय से पहले ही पूरा हो जायेगा।

महा मेट्रो द्वारा काम के नियोजन को लेकर समय की प्रतिबद्धता का दृढ़ता से पालन किया जायेगा। इसलिए काम में देरी को लेकर किसी भी तरह का संशय व्यक्त नहीं होना चाहिए। खापरी से मुंजे चौक मेट्रो स्टेशन का 22 किलोमीटर का प्रथम चरण 2019 तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य महा मेट्रो द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

महा मेट्रो कॉर्पोरेशन द्वारा अपने प्रमुख काम के अलावा शहर के विकास में खुद पहल की गयी है। एक तरफ मेट्रो का काम और दूसरी तरफ शहर के अन्य विकास काम मेट्रो को सौपे गए है। सिर्फ मेट्रो ही नहीं यह सभी काम तेज और तय नियोजन के साथ ही शुरू है।

रेलवे स्टेशन के सामने का ब्रिज,ऑरेंज सिटी स्ट्रीट और कई प्रमुख बाजारों के निर्माण का काम भरोसे के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने महा मेट्रो के जिम्मे सौपे है। ये सभी काम सिर्फ काम की गुणवत्ता के आधार पर सौपे गए है जिसमे 100 फ़ीसदी खरा उतरा जायेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.